क्लब अध्यक्ष लायन निलेश
अग्रवाल का हुआ सम्मान
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आई एच टी एम विभाग जवाहरलाल नेहरु आयुर्विज्ञान महाविद्यालय अजमेर द्वारा लायंस क्लब अजमेर आस्था के द्वारा लायनेस्टिक वर्ष 2021-22 के दौरान लगाए गए पांच रक्तदान शिविर जिसमे 1165 यूनिट रक्त एवम अन्य पंद्रह अवसर पर ऐसे रोगी जब ब्लड बैंक में रक्त की कमी रही ऐसे में क्लब के रक्तदान दाताओं ने तुरंत जाकर अपने रक्त का दान किया ऐसे मानव हित में किए निःस्वार्थ एवम अमूल्य योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
क्लब के संस्थापक सदस्य लायन अतुल पाटनी ने बताया कि अजमेर के मेडिकल कालेज के सभागार में आयोजित समारोह में प्रधानाचार्य एवम नियंत्रक डॉक्टर वीर बहादुर सिंह,अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अनिल जैन,डॉक्टर पूर्णिमा पचौरी,आचार्य एवम विभागाध्यक्ष डॉक्टर जी सी मीणा ने क्लब अध्यक्ष लायन निलेश अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के स्टाफ के अलावा अनेक सामाजिक सेवा संस्थाओं के प्रतिनिधि क्लब के पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी आदि मौजूद रहे
लायन विष्णुप्रकाश पारीक सचिव