नोरतराम लोरोली को YouTube ने दूसरी बार दिया सिल्वर प्ले बटन अवार्ड

मकराना | सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता, इसके लिए संघर्ष जरूरी है। इस बात को साकार किया है- नोरतराम लोरोली |
अमेरिकी कंपनी यूट्यूब में नोरतराम लोरोली को अब तक दो बार सिल्वर प्ले बटन अवार्ड से सम्मानित किया है जो मकराना क्षेत्र में एक अपने आप में अनूठा उदाहरण है, लोरोली को 2 साल में 2 सिल्वर प्ले बटन अवार्ड प्राप्त हुए। उनके साथ इस काम में उनका भाई महावीर और बहन सुमन भी बराबर साथ देते है।
नोरतराम लोरोली ने पिछडे और वंचित वर्ग की आवाज उठा कर सोशल मीडिया के माध्यम से एक नयी मिसाल पेश की है। नोरतराम लोरोली ने सोशल मीडिया पर “अम्बेडकराइट पीपुल्स वायस” (Ambedkarite People’s Voice) की शुरुआत कुछ समय पहले ही की थी। इस चैनल के यूट्यूब पर करीब 8.5 लाख सब्सक्राईबर है। इस चैनल पर पिछडे, गरीब और वंचित वर्ग के लोगो की आवाज़ उठायी जाती हैं|
*क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने दी बधाई..*
मकराना विधायक रूपाराम मुरावतिया सहित क्षेत्र के विभिन्न लोगों ने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की।
विधायक रुपाराम मुरावतिया ने कहा कि हमें आप पर गर्व है।

error: Content is protected !!