केकड़ी 29 जून (पवन राठी)केकड़ी जयपुर मार्ग पर स्थित ग्राम नायकी के खेत मे एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
नायकी का युवक बुधवार सुबह अपने खेत की और जा रहा था तो उसने रास्ते मे पेड़ के नीचे एक युवक उल्टे मुह पड़ा मिला उसका पूरा शरीर पूरी तरह से खून से लथपथ था।हेमराज ने इसकी सूचना सरपंच लाभचंद बलाई को दी उसने इसकी पुलिस को सूचना दी।सूचना प्राप्ति के बाद सिटी थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय मय जाप्ते मौके पर पंहुचे और जांच पड़ताल शुरू की।पुलिस को घटना स्थल से मिले मृतक के मोबाइल से उसकी पहचान 24 वर्षीय सत्य नारायण धाकड़ निवासी ग्राम नारेड़ा जिला टोंक के रूप में हुए है।मृतक केकड़ी में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था।मंगलवार को दोपहर में एक कॉल आने के बाद वह कमरे से निकला था जो लॉट कर नही आया बाद में उसका मोबाइल भी बंद हो गया था।
पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारो की जांच में जुट गई है। एफ एस एल व डॉग स्क्वाड टीम ने घटना स्थल पर पंहुच साक्ष्य एकत्रित कर लिए है।
सिटी पुलिस ने तहरीरी रिपोर्ट पर अज्ञात हत्यारो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।