चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो कार्यक्रम का हुवा औचक निरीक्षण

केकड़ी 29 जून(पवन राठी) / अजमेर जिले के ब्लॉक केकड़ी में चल रहे पांच दिवसीय “चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो” कार्यक्रम के आज चौथे दिवस पर CDPO केकड़ी मनीष मीणा ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया। यहां राबाउमावि में चल रहे ट्रेनिंग कार्यक्रम में CDPO ने तीनों बैचों में MT द्वारा लिए जा रहे सेशन “गैर – संचारी रोग” के बारे में और सम्पूर्ण कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम में शिविर प्रभारी रंजना पाठक , मास्टर ट्रेनर सुनिल कुमार दर्जी, सियाराम यादव, लखन जोगी, हंसा मीणा, ख्यालीराम यादव ने कार्यक्रम की विधिवत जानकारी दी।
IPE ग्लोबल से हिम्मत सिंह ने चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो में व्यवस्था को देखा और मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी दी और सभी प्रतिभागियों की एक सांझी समझ बनाई।
बुधवार को पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम कुमावत के मुख्य आतिथ्य में हुवा।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सभी से अपील की कि जो कुछ पांच दिनों में आपने यंहा प्राप्त किया है उसका वास्तविक जीवन मे उपयोग करे तभी ऐसे आयोजनों की सार्थकता आमजन के समक्ष आ पाएगी।इसके साथ ही उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!