ईद की नमाज अदा कर निभाई कुर्बानी की परंपरा

केकड़ी 10 जुलाई(पवन राठी)मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बकरीद के मौके पर सामूहिक नमाज अदा कर अमन चैन व देश की खुशहाली की दुआये मांगी व गले मिल ईद की एक दूसरे को मुबारकबाद दी इसके बाद घर घर मे कुर्बानी की परंपरा निभाई। सुबह पायलेट स्कूल के पास स्थित ईदगाह पर भट्टा कॉलोनी स्थित मदीना मस्जिद पर एवम कब्रिस्तान स्थित मिया जी की बावड़ी स्थित ईदगाह पर सामूहिक नमाज अदा की गई। इस मौके पर जन प्रतिनिधियों एवम प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मुस्लिम धर्मावलंबियों को ईद की मुबारक बाद दी। बच्चो में ईद के त्योहार के प्रति काफी आकर्षण देखने को मिला।

error: Content is protected !!