श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या पी.जी. महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ. आर.सी. लोढा के निर्देशन में बीसीए विभाग द्वारा आई.आई.सी. के सहयोग से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर प्रेरणात्मक व्याख्यान का आयोजन कर महाविद्यालय में उद्यमिता पखवाडे की शुरूआत की गई जो 05 सितम्बर, 2026 तक चलेगा ।
व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनमें नवाचार, रचनात्मकता एवं उद्यमशील सोच विकसित करना है। कार्यक्रम की मुख्यवक्ता व्याख्याता अंजलि कावड़िया ने अपने प्रभावशाली व्याख्यान एवं पीपीटी के माध्यम से छात्राओं को उद्यमिता की अवधारणा, नवाचार, स्टार्टअप, व्यावसायिक अवसर तथा सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक कौशलों के बारे में विस्तार से समझाया।
उन्होंने छात्राओं को स्व-रोजगार एवं उद्यमिता को एक सशक्त करियर विकल्प के में अपनाने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के दौरान छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.सी. लोढा ने अपने संदेश में कहा कि आज के समय में छात्राओं के लिए केवल रोजगार प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि रोजगार सृजन करने की क्षमता विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को नवाचार एवं रचनात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने तथा उपलब्ध अवसरों का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने व्याख्यान से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारियों एवं मार्गदर्शन के लिए मुख्य वक्ता के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने छात्राओं में उद्यमिता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण एवं नई संभावनाओं को तलाशने की प्रेरणा उत्पन्न की।