वर्द्धमान रूट्स स्कूल में प्रकृति-थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

प्रकृति बचाओ – भविष्य सजाओ : वर्द्धमान रूट्स स्कूल में प्रकृति-थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

वर्द्धमान रूट्स स्कूल में प्ले ग्रुप, नर्सरी, एल.के.जी. और एच.के.जी. के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए प्रकृति-थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति प्रेम, जागरूकता एवं संरक्षण की भावना विकसित करना रहा।
प्रतियोगिता में बच्चों ने पेड़-पौधों, जल संरक्षण, पशु-पक्षियों और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न आकर्षक रूप धारण किए। नन्हे प्रतिभागियों की मासूम अदाओं, रंग-बिरंगी वेशभूषा और प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
मंच पर बच्चों ने “पेड़ बचाओ, पानी बचाओ” और “प्रकृति से प्रेम करो” जैसे संदेश देकर पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
इस अवसर पर अभिभावकों की रचनात्मकता और मेहनत भी विशेष रूप से देखने को मिली। बच्चों की वेशभूषा, मेकअप और प्रस्तुति को आकर्षक बनाने में अभिभावकों का योगदान सराहनीय रहा। प्रत्येक बच्चा अपनी अनूठी प्रस्तुति से सबका ध्यान आकर्षित करता नजर आया।
विद्यालय की प्राचार्या श्वेता नाहर ने कहा, “हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रकृति-थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है। अभिभावकों की मेहनत और बच्चों की खुशी ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। हम सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
प्रतियोगिता के परिणाम में प्ले ग्रुप में प्रथम स्थान तिर्थी बोहरा, द्वितीय स्थान शनविका और तृतीय स्थान नित्या श्री ने प्राप्त किया। नर्सरी वर्ग में प्रथम स्थान अचिरा जैन, द्वितीय स्थान हेतविका अरोड़ा और तृतीय स्थान कृषव सोनी ने हासिल किया। एल.के.जी. वर्ग में अमोली जैन ने प्रथम, अगम्या जैन ने द्वितीय और विहान उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, एच.के.जी. वर्ग में डेलिशा अग्रवाल प्रथम, तनिष्का सोनी द्वितीय और वेदिका खंडेलवाल तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं सफल संचालन के लिए प्रत्येक कक्षा के लिए अलग-अलग निर्णायक मंडल का गठन किया गया। प्ले ग्रुप में प्रतीक्षा, वार्तिका एवं नमिता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। नर्सरी वर्ग में नीरज, बीना एवं स्वाति निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। एल.के.जी. वर्ग के लिए मोनिका, दीपा एवं निर्मला ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि एच.के.जी. वर्ग में पूरवी, सुनीता एवं प्रीति ने प्रतियोगिता का मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और विद्यालय की इस पर्यावरण-केंद्रित पहल की प्रशंसा की।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!