ट्रेन में 4 शातिर चोर गिरफ्तार; 8 मोबाइल फोन व ₹4500 की नगदी बरामद

*टीटीई चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से ट्रेन में 4 शातिर चोर गिरफ्तार; 8 मोबाइल फोन व ₹4500 की नगदी बरामद, अजमेर आरपीएफ को किया सुपुर्द*
आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में कार्यरत ऑन-ड्यूटी चेकिंग स्टाफ की मुस्तैदी और सतर्कता से गाड़ी संख्या 19412 (दौलतपुर चौक – साबरमती एक्सप्रेस) में यात्रियों के सामान व मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के 4 चोरों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने बताया कि पिछले कुछ समय से ट्रेनों चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर चेकिंग स्टाफ को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। दिनांक  21.08.2026 को गाड़ी संख्या 19412 में आबू रोड का टिकट चेकिंग स्टाफ जयपुर से आबू रोड के मध्य कार्यरत था। ट्रेन के जनरल कोच में टीटीई टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 4 व्यक्तियों से पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के 8 मोबाइल फोन तथा ₹4,500/- की नकद राशि बरामद हुई। पकड़े गए चारों आरोपियों को बरामद सामान (8 मोबाइल और नगदी) सहित अजमेर स्टेशन पहुँचने पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर के सुपुर्द कर दिया गया है। आरपीएफ द्वारा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय कार्य करने वाली टीटीई टीम  में आबूरोड टीटीई हरीश जांगिड़, पंकज जटिया तथा इब्राहिम काठात शामिल थे।रेल प्रशासन ने चेकिंग स्टाफ द्वारा दिखाए गए इस सराहनीय एवं साहसिक कार्य की प्रशंसा की है।
*मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर*

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!