शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी निंदनीय – राठौड़

अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने आज दिल्ली में शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की कड़े शब्दों में निंदा की हैं। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि भाजपा की केंद्र सरकार के निर्देश पर पर्वतन मंत्रालय ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बिना सबूत बिना तथ्यों के निरआधार एवं मनगढ़ंत आरोप में नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित होकर तलब किया है। केंद्र सरकार के इशारे पर पूर्व में राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में बिना सबूत एवं मनगढंत आरोपों में कई बार तलब किया गया था जो कि केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष के नेताओं को प्रताडित करने का प्रयास है। सत्य की इस लड़ाई के लिए सत्याग्रह शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं एकजुटता को कुचलने के लिए केंद्र सरकार द्वारा क्रूरता पूर्वक बलप्रयोग किया जा रहा है जो कि अनुचित है। उन्होंने बताया कि विपक्ष के खिलाफ सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग ईडी के अत्याचार के खिलाफ एआईसीसी मुख्यालय के बाहर कांग्रेसी नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा धरना एवं प्रदर्शन किया जा रहा था जिस पर दिल्ली पुलिस ने बल प्रयोग कर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया है जो कि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। निगम अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार गिरफ्तार कर सकती है परंतु हमारे हौसले तोड़ नहीं सकती !भाजपा यह भली-भांति समझ ले कि उसके असत्य अहंकार एवं तानाशाही के समक्ष कांग्रेसका कार्यकर्ता ना कभी झुका है कभी झुकेगा और सत्य की जीत होगी। पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष कुलदीप कपूर फकरे मोइन महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल डॉ संजय पुरोहित सागर मीणा ने भी दिल्ली पुलिस द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन एवं सत्याग्रह कर रहे कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की है।

error: Content is protected !!