पूजा और भक्ति एक माध्यम है सच्ची श्रद्धा से ईश्वर को पाने का गुरु मां संगम मती

विद्यासागर तपोवन में चल रहे णमोकार महामंत्र अनुष्ठान में आज संगम मति माताजी ने कहा कि पूजा और भक्ति के माध्यम से मन में श्रद्धा की उत्पत्ति होती है और सच्ची श्रद्धा सदैव ईश्वर की ओर ले जाती है मानव जीवन में परिस्थितियां बदलती रहती है तो श्रद्धा का स्तर भी बदलता रहता है लेकिन जिनका मन सच्चा होता है वह कभी भी अपनी श्रद्धा को कमजोर नहीं करते और इश्वर पर यकीन करते हैं और ईश्वर पर ही विश्वास करते हैं णमोकार जाप अनुष्ठान के दिवस पर आज दीपक ऋषभ चंदा रचित आशी दोषी ने माता जी को शास्त्र भेंट किए एवं पाद प्रक्षालन किया संजय जैन कासलीवाल ने श्रीफल अर्पित किए आज णमोकार महामंत्र अनुष्ठान में सोनी नगर से संपूर्ण महिला मंडल एवं दोषी परिवार शामिल था अभूतपूर्व धर्म प्रभावना के साथ चल रहे हैं णमोकार महा मंत्र अनुष्ठान में भक्ति और भाव के साथ सभी ने णमोकार का जाप किया कार्यक्रम के अंत में भजनों पर प्रस्तुति हुई जिसमें नवीन कासलीवाल सीमा कासलीवाल पारस दोषी मीनाक्षी कासलीवाल पिंकी बज ने नृत्य किए जागृति मंच की ओर से दोषी परिवार को माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया
जागृति मंच के अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि प्रतिदिन णमोकार महामंत्र अनुष्ठान का जाप चल रहे हैं रात्रि को 8:00 से 9:00 तक चलने वाली जाप अनुष्ठान में दिनांक 22 जुलाई को मनोज मंजू निष्ठा जैन परिवार होगा

error: Content is protected !!