केकडी 21 जुलाई(पवन राठी)
निकटवर्ती नायकी ग्राम निवासी युवा सीताराम वैष्णव व जीत राम जाट के नायकी ग्राम से केदारनाथ व बद्रीनाथ की यात्रा पैदल करते हुए सकुशल वापस गांव लौटने पर ग्रामवासीयो ने धूमधाम से स्वागत किया,इस मौके पर केकडी पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़,भाजपा केकडी शहर अध्यक्ष अनिल राठी ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री व सीआर प्रतिनिधि हनुमान धाकड़ ने इनका साफा बंधवाकर माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया साथ मे
आज ग्राम नायकी में जीतराम जाट और सीताराम वैष्णव दोनों छोटे भाइयों की केदारनाथ और बद्रीनाथ पद यात्रा सकुशल संपूर्ण कर वापस घर वापसी पर दोनों भाइयों का माला व साफा बंधा कर स्वागत किया मेरे साथ केकड़ी पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल जी राठी, दिनेश साहू, धर्मराज बराला ,प्रधान चौधरी सहित ग्राम के सेंकडो महिला पुरूष उपस्थित थे, इस मौके पर पदयात्री सीताराम वैष्णव व जीत राम जाट ने बताया कि सम्पूर्ण यात्रा काफी रोमांचक रही रास्ते भर प्रकृति का आनन्द दायक नजारा देखकर अभिभूत हुए व सम्पूर्ण यात्रा सुखद पूर्ण करने पर भगवान का आशीर्वाद बताया जो वे पूरी यात्रा के दौरान स्वस्थ रहै व कहि कोई तकलीफ नही हुई।उन्होंने बताया कि के गांव से 13 जून को रवाना हुए व
27 दिन में केदारनाथ की 850 किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण की व इसके बाद बद्रीनाथ की 250 किलोमीटर की यात्रा 7 दिन में पूरी की इस प्रकार पूरी यात्रा 38 दिन में पूर्ण कर घर लौटे।