लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा अजमेर के रामगंज क्षेत्र के स्लम एरिया कंजर बस्ती की आंगनवाड़ी में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले 35 बच्चो के लिए गणवेश की सेवा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम क्लब की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु अतुल पाटनी के सहयोग से प्रदान कराई गई
क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर ने बताया कि लायन अतुल पाटनी के संयोजन में आंगनवाड़ी मित्र गायत्री वर्मा,कार्यकर्ता सरला बाल्मिकी,सहायिका गुलाब देवी व आशा सहयोगिनी दिनेश्वरी को सेवा भेंट की गई जिन्हे वे बच्चो के अभिभावकों एवम स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मुख नन्हे मुन्ने बच्चो को विद्यालय में वितरित करेगी
सचिव लायन विनिता अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर,लायन अतुल पाटनी एवम लायन मधु पाटनी ने सेवा दी
लायन घेवरचंद नाहर अध्यक्ष
लायन विनिता अग्रवाल सचिव