अजमेर 23 जुलाई, सुधार सभा, अजमेर के तत्वावधान में हॉंगकॉंग के दयाल एन. हरजानी-दादूजे़न द्वारा लिखित पुस्तक, सिन्धी रूट्स एंड रिच्यूअल्स का विमोचन समारोह आज शनिवार को पुष्कर के महंत हनुमान राम जी के कर कमलों द्वारा रसोई बैंकुऐट हॉल, स्वामी कॉम्पलेक्स, अजमेर पर सम्पन्न हुआ।
शास्त्र व साहित्य से ज्ञान व प्रेरणा मिलती है l हरजानी द्वारा लिखित इस पुस्तक में सिन्ध की सभ्यता, संस्कृति, हमारे वीर पुरूषों व सनातन धर्म की जो जानकारी दी गई है वह आने वाली युवा पीढ़ी को सही दिशा की ओर ले जायेगी, यह विचार महंत हनुमान राम श्री शान्तानंद उदासीन आश्रम, पुष्कर द्वारा विमोचन समारोह में आर्शीवचन कहते हुए कहे।
मुख्य अतिथि पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेश सिंधी ने कहा कि हरजानी ने किताब लिखकर यह साबित कर दिया कि हमारी समाज सिर्फ व्यापार के क्षेत्र में ही नहीं बलिक आने वाली पीढ़ी को सिन्ध की जानकारी देने वाली दो पुस्तकों दे सकती है जिन का आज विमोचन किया गया।
सिन्धी रूट्स एंड रिच्यूअल्स के लेखक हॉंगकॉंग के दयाल एन. हरजानी-दादूजे़न ने कहा कि मैनें इन पुस्तकों के माध्यम से अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए पूरा अध्ययन किया व नई पीढ़ी तक सिन्ध की जड़ों को पहुंचाने का एक प्रयास किया है ।यह पुस्तक सिन्ध की आदिकाल से 1947 तक की पूरी यात्रा की जानकारी देता है तथा दूसरी पुस्तक में सिन्ध की कल्चर व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाई है जो हम लोगों को जानना जरूरी है कि हमारी जडे़ कितनी गहरी है।
संस्था के पेट्रन ईश्वर ठारानी ने लेखक के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी दयाल एन. हरजानी दादूजे़न ने छह पुस्तकों का लेखन किया है,
विशिष्ट अतिथि श्री सुरेश बबलानी ने दोनों पुस्तकों पर टिप्पणी की, कार्यक्रम के प्रारंभ माहेश्वरी गोस्वामी द्वारा स्वागत उद्बोधन रखा गया। धन्यवाद कंवल प्रकाश ने दिया। समारोह का संचालन कवित्रि डॉक्टर कमला गोकलानी ने किया।
प्रभु थारानी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभ में दीप प्रज्जवलित के साथ वंदे मातरम् गीत पर हरी सुंदर बालिका उच्च विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में बालिका द्वारा हम भारत माता की है संतान पर कविता पाठ प्रस्तुत किया। अजमेर की विभिन्न संस्थाएं व प्रबुध्वजन ने इस विमोचन समारोह में भाग लिया।
ईश्वर ठाराणी
मो. 9694010300