गणिनी आर्यिका गुरु मां 105 श्री संगममति माताजी के पावन सानिध्य में 4 अगस्त 2022 को विद्यासागर तपोवन में होने जा रहा भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन आज विद्यासागर तपोवन में किया गया णमोकार महामंत्र अनुष्ठान में श्री सुनील खटोड़ एवं बिंदिया खटोड़ ने पत्रिका का भव्य विमोचन किया खटोड़ परिवार को भगवान पार्श्वनाथ की पालकी उठाने का सौभाग्य मिलेगासंगम मति माताजी ने प्रवचन देते हुए कहा कि श्री जी की पालकी को उठाना बहुत ही सौभाग्य का विषय है पुण्य शाली परिवार को ही यह सौभाग्य मिला करता है माताजी ने सुनील खटोड़ परिवार को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भगवान पार्श्वनाथ की पालकी उठाने वाले को पुण्य का संचय होता है
अध्यक्ष सुनील जैन होकरा ने बताया कि 4 अगस्त को यह भव्य आयोजन हो रहा है यह संपूर्ण कार्यक्रम विद्यासागर तपोवन में बने तीर्थराज सम्मेद शिखर पर आयोजित किया जाएगा आनंद नगर जैन मंदिर से भव्य 24 पालकी जिसमें श्री जी को विराजमान कर शोभायात्रा के साथ विद्यासागर तपोवन जुलूस के माध्यम से लाया जाएगा
इस भव्य आयोजन के लिए बहुत ही व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही है महामंत्री महावीर अजमेरा ने बताया कि संपूर्ण कार्यक्रम 4 अगस्त को काल प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा सभी अजमेर के महिला संगठन एवं पुरुष मंडल इस आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं अजमेर की पावन धरा पर होने जा रहे इस महा महोत्सव में बाहर से भी अतिथि गण कार्यक्रम में आ रहे हैं
णमोकार जाप अनुष्ठान में आज प्रातकाल नरेंद्र मंजुला रावका परिवार ने दीप प्रज्वलन किया एवं माता जी को शास्त्र भेंट किए रात्रि मैं 8:00 से 9:00 तक भव्य णमोकार महामंत्र अनुष्ठान का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने णमोकार का जाप किया आज कार्यक्रम में प्रदीप पाटनी मनीष पाटनी कमल बड़जात्या कमल सोगानी सोनिया जैन विपिन चांदीवाल आदि उपस्थित थे