केकड़ी 24 जुलाई(पवन राठी) मानव सेवा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 26 जुलाई को गीता भवन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।इस समारोह में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10 वी और 12 वी कक्षाओं की परीक्षाओ में 90%या उससे अधिक अंक लाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
समारोह आयोजन की तैयारियों को लेकर ट्रस्ट मंडल की बैठक आयोजित की गई जिसमें रामनारायण -ज्ञानचंद सुराणा-बिरदी चंद नुहाल-किशन प्रकाश सोनी-भगवान स्वरूप माहेश्वरी-रमेश चंद मूंदड़ा-आभा बेली व राधा माहेश्वरी ने सुझाव दिए।