केकडी 26 जुलाई(पवन राठी)
भारत के सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति पद पर पहली बार निर्वाचित हुई आदिवासी समुदाय की महिला द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए आज शपथ ग्रहण के अवसर पर प्रदेश व जिला देहात के निर्देशानुसार भाजपा शहर मंडल केकड़ी द्वारा
सोमवार रात्रि को घंटाघर स्थित निर्मलेश्वर महादेव मंदिर पर दीप प्रज्ज्वलन कर खुशी का इजहार करते हुए दीपोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक केकडी प्रधान होनहार सिंह,जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, मङ्गल महामन्त्री रामबाबू सांगरिया,जम्मू जेन,प्रह्लाद रेगर, अनिल खटीक,हुक्म साहू,मुकेश साहू,महेश सैन ,मोनू पंडित, भारती देवी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।