दिनांक 26.07.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर द्वारा जिला स्थापना समिति की पूर्व बैठक में कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती 2013 के अन्तर्गत विधवा कोटे से श्रीमती संगम कुमारी सैन की नियुक्ति प्रकरण रखा गया था। प्रकरण में समिति द्वारा गठित कमेटी द्वारा अभ्यर्थी के मूल दस्तावेजो का सत्यापन किया गया। सत्यापन उपरान्त पात्र पाये जाने पर अभ्यर्थी को कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्ति दिये जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया था। इसी क्रम में श्रीमती सुषील कवंर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा श्रीमती संगम कुमारी सेन पुत्री श्री कैलाष चन्द सेन को पंचायत समिति मसूदा के आवंटन/नियुुक्ति आदेष प्रदान किये गये। जिस पर श्रीमती संगम कुमारी सेन द्वारा इस त्वरित कार्रवाई व इच्छित स्थान प्रदान करने हेतु आभार प्रकट किया गया।
श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणांे का किया गया निस्तारण
दिनांक 26.07.2022 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अधीनस्थ विभागो के अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के निर्देष प्रदान किये गये। जिनमें विषेष प्रकरण निम्नानुसार है।
1. उस्मान निवासी बबाईचा ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत बबाईचा पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण में स्थित खसरा नं. 2069/100 जो कि ग्राम पंचायत बबाईचा के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है उक्त भूमि से लगती हुई एक कृषि भूमि भी है। जिसमें 100 परिवारो द्वारा कृषि कार्य किया जाता है। ग्राम पंचायत द्वारा षड्यंत्र से कुछ लोगो को पटटा दिया जा रहा है। प्रार्थी ने अधिकारियों को कृषि भूमि के लिए उक्त आबादी भूमि में से 30 फीट रास्ता छोड़कर पटटे जारी करने के निर्देष प्रदान करने हेतु निवेदन किया है।
2. महेन्द्र निवासी खाजपुरा ने अवगत कराया कि प्रार्थी ने इन्द्रा आवास योजना के तहत मकान का निर्माण करवाया था। प्रार्थी ने संपति की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिये चारदीवारी का निर्माण करवाया था। पड़ोसी कान्ता सहित अन्य व्यक्ति इस वैध दीवार को तुड़वाना चाहते है। प्रार्थी को उक्त आवासीय भूमि का पटटा नही दिया जा रहा है। प्रार्थी ने प्रकरण में आरोपियो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने एवं आवासीय भूमि का पटटा दिलवाने हेतु निवेदन किया है।
3. जगदेव गुर्जर, डूमाडा सरपंच ने अवगत कराया कि प्रषासन गांवो के अभियान 2021 में ग्राम पंचायत मुख्यालय से 500 मी सीमा में एडीए की भूमि को ग्राम पंचायत आबादी में आवंटित करने की प्रक्रिया में कुछ खसरे आवंटित नही हो पाये। जिन खसरो का आबादी में आवंटन नही हुआ उन खसरो को ग्राम पंचायत आबादी हेतु आवंटिन करवाये जाने हेतु निवेदन किया है।
4. जगदेव गुर्जर, डूमाडा सरपंच ने ग्राम आम्बा-मसीना में शमषान भूमि/कब्रिस्तान व स्कूल खेल मैदान आरक्षण/आवंटन कराने के लिये निवेदन किया है।
5. सरपंच ग्राम पंचायत डूमाडा ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना मे स्वीकृत अजमेर से पीसांगन डामर सड़क बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे ग्रामीणो को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच ने उक्त सड़क का निर्माण पीडब्लूडी से करवाने हेतु निवेदन किया है।
6. प्रार्थी ओमप्रकाष निवासी अंराई ने ग्राम दांतडी पंचायत समिति अंराई में स्थित कामड जाति के शमषान घाट पर किये जा रहे अतिक्रमण को हटवाये जाने हेतु निवेदन किया है।
7. प्रार्थी दिलीप साहू ने ग्राम दांतडा में आधार केन्द्र खोलने की सहमति देने हेतु निवेदन किया है।
उक्त सभी प्रकरणों में श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर ने तत्काल कार्रवाई करते हुऐ संबंधित अधिकारीयों को नियमानुसार कार्रवाही करने हेतु निर्देष प्रदान किये।
जिला प्रमुख द्वारा जिला स्तरीय अधिकारीयों को योजनाओं के संचालन के लिए दिये गये आवष्यक निर्देषः-
जिला प्रमुख द्वारा जिला परिषद एवं पंचायतीराज के अधीनस्थ विभाग के अधिकारियों से योजनावार समीक्षा की गई। समीक्षा में जिला प्रमुख ने विषेंष ध्यान महानरेगा योजना पर दिया। जिसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर एवं अधिषाषी अभियन्ता महानरेगा को कार्यो की वित्तीय स्वीकृति समय बद्ध रूप से जारी कर, ग्रामीण जन तक रोजगार पहुचाने हेतु निदेर्षित किया। जिला प्रमुख द्वारा जिला परिषद में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों को समय के अन्दर प्राप्त करने के निर्देश प्रदान किये। साथ ही ग्रामीण विकास को सर्वोपरि मान कर कार्य करने के निर्देश प्रदान किये।
जिला प्रमुख ने अपने उद्धबोधन में कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के जिला स्तर से किसी तरह का व्यवधान नहीं होना चाहिए। जनहित के कार्यो को यथाशीघ्र कराया जाये ताकि अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुचाया जाना सुनिश्चिित किया जा सके और हमारी एवं योजना की मूल भावना को परिलक्षित किया जा सके।
बैठक में श्री हगामी लाल, उपजिला प्रमुख, श्री नन्दाराम मूण्ड पूर्व जिला परिषद सदस्य, श्री राजेन्द्र प्रसाद बागड़ी, जिला परिषद सदस्य, श्री दिलीप पचार, जिला परिषद सदस्य, श्री हेमन्त स्वरूप माथुर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, सुश्री अमिता मान, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री प्रफुल्ल चौबीसा, उपनिदेषक, समाज कल्याण विभाग, श्री सिकरामाराम चोयल, उपनिदेषक, महिला एवं बाल विकास, श्री सपंत सिंह जोधा, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर, श्री अनिल कुमार जोषी, जिला षिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक षिक्षा, अजमेर, श्री पुष्पेन्द्र सिंह, कृषि अधिकारी, डॉ. दीषी शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक, राजीविका श्री हरीष वरनजानी, अधिषाषी अभियंता, श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, अधिषाषी अभियंता, श्री कबीर अख्तर, अधिषाषी अभियंता, श्री धारू सिंह चौहान, वरिष्ठ लेखाधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्री हेमन्त कुमार गुप्ता, परियोजना अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दीपक कादीया
7737597589