अजमेर, 28 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग में अभियोजन विभाग की पदोन्नति समिति की बैठक सदस्य श्री जसवंत सिंह राठी तथा कारखाना एवं बायलर्स विभाग पदोन्नति समिति की बैठक सदस्य श्री बाबूलाल कटारा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अभियोजन विभाग की बैठक में अभियोजन अधिकारी के पदों पर पदोन्नति हेतु वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के प्रकरणों पर विचार किया गया।
इस दौरान श्री वी. सरवन कुमार शासन सचिव गृह विभाग, श्रीमती अनुपमा गोयन बिजलानी शासन सचिव विधि एवं विधिक कार्य विभाग एवं श्री चंचल मिश्रा निदेशक अभियोजन मौजूद रहे।
कारखाना एवं बायलर्स विभाग में मुख्य निरीक्षक, उप मुख्य निरीक्षक के पदो पर पदौन्न्ति हेतु वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में श्री परमेश्वर लाल विशिष्ठ शासन सचिव श्रम एवं नियोजन विभाग, श्रीमती सीमा शर्मा प्रतिनिधि कार्मिक विभाग, श्री रजनीश कुमार सोरेल निदेशक (प्रोजेक्ट) राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड एवं श्री हरीश कुमार गुप्ता मुख्य निरीक्षक कारखाना एवं बायलर्स विभाग उपस्थित रहे।
आरपीएससीः- दिव्यांगजन अधिकार नियम के संबंध में अभियोजन विभाग की बैठक आयोजित
अजमेर, 28 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग में सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों हेतु गुरुवार को दिव्यांगजन अधिकार नियम 2018 के संबंध में अभियोजन विभाग की बैठक का आयोजन आयोग सदस्य श्री जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में किया गया। श्री राठी ने बताया कि अभियोजन सेवा की कार्य प्रकृति के अनुसार अध्याय 3 के नियम 6(2) में नियमानुसार शिथिलता के संबंध में बैठक में विचार-विमर्श किया गया। इस विषय में परीक्षण के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक समिति का गठन किया जाएगा। विशेषज्ञ समिति से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर आयोग द्वारा संबंधित विभाग को नियम शिथिलन के संबंध में सुझाव दिया जाएगा।
श्री उमाशंकर शर्मा राज्य आयुक्त विशेष योग्यजन ने कहा कि बैठक दौरान नियमों में छूट को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी बिंदुओं पर विचार कर विशेषज्ञ समिति के गठन का निर्णय किया गया है।
बैठक में श्री प्रफुल्ल चौबीसा प्रतिनिधि शासन सचिव सामाजिक न्यायिक अधिकारिता विभाग, श्रीमती सीमा शर्मा प्रतिनिधि कार्मिक विभाग, श्री धर्मपाल मीणा सहायक निदेशक रोजगार कार्यालय, डॉ. एस.के परमार प्रतिनिधि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, डॉ. मंडाल जोशी प्रतिनिधि एस.एम.एस मेडिकल काॅलेज एवं श्री चंचल मिश्रा सदस्य सचिव गृह (विधि) विभाग उपस्थित रहे।