सिन्ध स्मृति दिवस पर ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी 13 अगस्त को

संगोष्ठी विषय – नई पीढी जाने 1947 की त्रासदी को
अजमेर – 8 अगस्त भारतीय सिन्धु सभा की ओर से सिन्ध स्मृति दिवस व विभाजन विभाषिका दिवस के अवसर पर ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 13 अगस्त दोपहर 12.05 मिनट पर डिजीटल प्लेटफार्म पर नई पीढी जाने 1947 की त्रासदी को‘ विषय पर आयोजित की जायेगी।
महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि रायपुर छतीसगढ से शादीणी दरबार के संत डॉ. युधिष्ठरलाल, भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगतराम छाबडा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल वाधवाणी, राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, साहित्यकार प्रोफेसर मुरारीलाल नत्थाणी व सिन्धी समाज महासमिति, अजमेर के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी 14 अगस्त 1947 के दर्द को कभी बुलाया नहीं जा सकता व 1947 से 2022 तक का समाज द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपने आयामों की जानकारी इस संगोष्ठी में दी जायेगी।
संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने बताया कि 14 अगस्त सिन्ध स्मृति दिवस पर अलग अलग ईकाईयों की ओर से 6 संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।
महेश टेकचंदाणी
महानगर मंत्री
9413691477

error: Content is protected !!