साठ बालिकाओं को गणवेश भेंट की
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा दिनांक 18 अगस्त को दोपहर 3 बजे बक्षी जी कोठी के पास स्थापित प्राचीन राजकीय ओसवाल जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित राजकीय बालिका विद्यालय होलीदडा की साठ बालिकाओं को समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन मधु अतुल पाटनी के सौजन्य से गणवेश प्रदान की गई
अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल द्वारा निर्देशित प्रांतीय प्रमुख कार्यक्रम आवश्यकता अनुरूप सेवा एवम बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय द्वारा चयनित साठ छात्राओं को गणवेश भेंट की गई साथ ही इस अवसर पर सामान्य ज्ञान की प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम रखा गया जिसमे विद्यालय में अध्ययनरत सभी बालिकाओं ने भाग लिया क्लब द्वारा प्रतिभावान तीस छात्राओं स्कूल बैग एवम पेन देकर पुरस्कृत करते हुए उत्साहवर्धन किया गया
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर,समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,लायन अतुल पाटनी,लायन मुकेश ठाडा,व्याख्याता सीमा पाल,शिक्षिकाओं में शालिनी शर्मा,बरखा रानी,ललिता शर्मा,रजनी गुप्ता,माया लालवानी,विनिता सहित अन्य स्टाफ एवम बालिकाएं उपस्थित रही
अंत में व्याख्याता सीमा पाल ने क्लब सदस्यो के सेवाभाव के प्रति आभार प्रकट किया
लायन घेवरचंद नाहर अध्यक्ष