केकड़ी 21 अगस्त(पवन राठी)
अग्रवाल महिला मंडल के तत्वाधान में श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर में नंदोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया , इस अवसर पर मंदिर में सभी श्रद्धालुओं ने भजन पर नृत्य किया व कृष्ण बनकर आए बालको और राधा बनकर आई बालिकाओ ने मुरली और डांडिया लेकर मनमोहक डांस किया । नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की , हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की , लाला जन्म सुन आई यशोदा मैया दे दो बधाई, जियो श्याम लाला जियो नंदलाला, पीली तेरी पगड़ी रंग काला, आदि भजनों पर खिलौने, गाड़ियां , टोफिया, झुंझुने आदि उछाल कर आनंद लिया ।
सभी कृष्ण बने बच्चों ने हांडी लूटने का मजा लिया । इसके बाद आरती कर भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर संरक्षक कौशल्या गर्ग, अध्यक्ष सरोज फतेहपुरिया, कोषाध्यक्ष रीटा चौकड़ी वाल व सभी सदस्यों ने सहयोग किया ।