बजरी माफियाओं में मचा हड़कंप
=======================
केकड़ी 21 अगस्त(पवन राठी)अजमेर-भीलवाड़ा जिले की सीमा के बीच खारी नदी के पास स्थित देवपुरा व देवमंड ग्राम में अवैध बजरी के स्टॉक को केकड़ी सदर थाना व सावर थाना पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए शनिवार देर रात नष्ट करवा दिया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि खारी नदी के निकट बजरी माफियाओं ने बड़ी मात्रा में बजरी का अवैध स्टॉक कर रखा है।पुलिस कार्यवाही की बजरी माफियाओं को सूचना मिलते ही उनमें हड़कंप मच गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा व सावर थाना प्रभारी आआशुतोष पांडे द्वारा संयुक्त रूप से की गई जो देर रात तक चली जिसमे 4-5 स्थानों पर अवैध रूप से स्टॉक की गई 50ट्रॉली बजरी नष्ट की गई।मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।