सागर शर्मा के जन्म दिवस पर हुवा विशेष हवन यज्ञ

केकडी 22 अगस्त(पवन राठी) सोमवार प्रातः 8 बजे आर्य समाज मंदिर केकड़ी में आर्य समाज केकड़ी के संरक्षक सागर शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें यज्ञ के ब्रह्मा आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उप प्रधान अशोक आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण से आहुतियां दिलवाई ।
कार्यक्रम में आर्य समाज केकड़ी के प्रधान रतन पंवार कोषाध्यक्ष गणेश भाटी भवन व्यवस्थापक बजरंग सिकलीगर आर्य वीर दल अधिष्ठाता सत्यनारायण सोनी व हेमराज नायक कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद महावर ,चिरंजीलाल सोनी,अशोक जेतवाल सहित सभी सदस्यों ने परमपिता परमेश्वर से सागर जी शर्मा के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना की साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

error: Content is protected !!