प्रवीण अग्रवाल अध्यक्ष, अरविन्द गर्ग सचिव व कमल लुणावत कोषाध्यक्ष पद पर चुने गये

अजमेर के द्वि-वार्षिक चुनाव में प्रवीण कुमार अग्रवाल अध्यक्ष, अरविन्द
गर्ग सचिव एवं कमल लुणावत कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। नव
निर्वाचित पदाधिकारियों ने उपस्थित सदस्यो को विष्वास दिलाया कि सभी
कॉलोनी वासियों से विचार विमर्ष करते हुए कॉलोनी में सांस्कृतिक
कार्यक्रम व विकास कार्य करवाये जाएँगें।
यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं ब्लॉगर एस.पी. मित्तल एवं
निवर्तमान अध्यक्ष संजय लड्डा ने बताया कि द्वि-वार्षिक चुनाव सर्व
सम्मति से सोहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपादित हुए।
साधारण सभा में श्यामलाल साहू, उमेष कुमार चौरासिया, सम्पत जैन, अनिल
जैन, सुनील मित्तल, हेमेन्द्र पारीक, राकेष विजयवर्गीय, किषोर सोनी,
मुकेष अग्रवाल, बसन्त सोनी, संजय पाठक, चेतनदास, भगवती प्रसाद शर्मा,
विमल जैन सहित काफी संख्या में मातृशक्ति एवं सदस्य उपस्थित रहे।
(अरविन्द कुमार गर्ग)
सचिव
मो. 8118831708