लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा वैशाली नगर अजमेर के स्लम एरिया एवम पहाड़ी क्षेत्र में स्थापित आगनबाडी केन्द्र आतेड में शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले तीस बच्चो के लिए गणवेश समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन मधु अतुल पाटनी के सहयोग से आंगनवाड़ी मित्र उषा कच्छावा,कार्यकता रश्मि शर्मा,
सहायिका इन्दा एवम आशा सहयोगिनी सुमन लता को सौंपी गई
अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में तीस बच्चो के लिए गणवेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भेंट की गई जिन्हे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवम शिक्षा ग्रहण करने के लिए आने वाले नन्हे मुन्ने बच्चो के अभिभावकों के सम्मुख प्रदान की जाएगी