दिनांक 24 अगस्त 2022 अजमेर मीनू स्कूल व सागर कॉलेज चाचियावास में राजस्थान सर्मपण आश्रम अरड़का अजमेर द्वारा ध्यान एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सागर सिंह प्रमुख आचार्य, राज उबाना प्रमुख आचार्य, मंजूला भटनागर प्रसार प्रचार कमेटी सदस्य, कैलाश चन्द भाटी पुलिस लाइन जोन आचार्य,योगेन्द्र पुरी प्रवक्ता एवं डॉ. भगवान सहाय शर्मा उप निदेशक सागर कॉलेज आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किय। डॉ. सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि आश्रम की ओर से आयोजित ध्यान योग शिविर में विभिन योग क्रियाएं करना विडियो व पी.पी.टी. के माध्यम से सिखाया गया जिससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास अच्छा होता हैं। 100 बच्चों व अध्यापक-अध्यापिकाओ ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख आचार्य उबाना ने सहयोग के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ईश्वर शर्मा,मंजूला कंवर, प्रतिभा शर्मा, मगन कंवर, पदमा चौहान, राजेश खींची आदि उपस्थित थे ।