सोफिया कन्या महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय मदर मटिल्डा महिला प्रतिस्पर्धा का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि अजमेर शहर की मेयर श्रीमती बृज लता हाड़ा रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड संख्या 62 के पार्षद श्री नरेंद्र तुनवाल जी रहे। श्रीमती हाड़ा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के साथ हर क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते वर्चस्व का वर्णन किया। उन्होंने कहा आने वाले समय में महिलाएं हर क्षेत्र में और उन्नति करेंगी। प्राचार्या प्रोफेसर सिस्टर पर्ल ने उद्बोधन दिया। प्रतिस्पर्द्धा में 20 विद्यालयों एवम महाविद्यालयों से आए 150 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। स्कूल वर्ग के बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले 27 अगस्त को खेले जाएंगे।
बैडमिंटन के कॉलेज वर्ग में सोफिया कन्या महाविद्यालय विजई रहा तथा राजकीय महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय उपविजेता रहा।
अंत में आयोजक सचिव डॉ तन्मय शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।