आज ( )दिनांक 26 अगस्त 2022 शुक्रवार को *अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल* के जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी के नेतृत्व में *कांग्रेस सेवादल के संस्थापक एवम् स्वतंत्रता सेनानी डॉ. नारायण सुभारव हार्डीकर* की 47 वी पुण्यतिथि अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया ।अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जय शंकर चौधरी ने बताया कि स्व. एन एस हार्डीकर जी ने सबसे महत्त्वपूर्ण काम वर्ष 1923 में ‘हिन्दुस्तान सेवादल’ की स्थापना कर किया था । ‘हिन्दुस्तान सेवादल’ का देश के स्वतंत्रता संग्राम में ख़ास योगदान रहा था। *जिला उपाध्यक्ष रामलाल नगवाड़ा* ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर को 1952 में राज्य सभा का सदस्य चुना गया। 1962 तक वे इस पद पर बने रहे। देश और उनकी सेवाओं को देखते हुए ‘भारत सरकार’ ने उन्हें ‘पद्मभूषण’ के मानद सम्मान से सम्मानित किया था। *जिला महासचिव जितेंद्र कुमार चौधरी एवं डाक्टर राकेश शर्मा * ने हार्डिकर के योगदान की सराहना करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की | *जिला प्रवक्ता विवेक कड़वा* ने बताया कि भारत के स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस के प्रसिद्ध राजनेता थे, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दिनों में प्रसिद्ध ‘हिन्दुस्तान सेवादल’ की स्थापना की थी। ‘बंगाल विभाजन’ के विरोध में नारायण सुब्बाराव ने ‘आर्य बाल सभा’ का गठन किया था। नसीराबाद विधानसभा अध्यक्ष मानसिंह रावत ने कहा कि स्व. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर का रहन-सहन अत्यंत सादा था। भौतिक सुख-सुविधाओं ने कभी उन्हें आकृष्ट नहीं किया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जय शंकर चौधरी, राकेश मेवाडा, सुरेश पाराशर, ज्ञान चंद गोखरू, दिनेश घूत, राम गोपाल आचार्य, राम लाल नगवाडा, जितेन्द्र कुमार चौधरी, विवेक कड़वा, डाक्टर राकेश शर्मा, मुकुल यादव, धमेन्द्र नगवाल, चेतन स्वरूप पाराशर, छोटू सिंह रावत, विकास मीणा, मूल चंद कोली, चेतन दास रेगर ,राजेन्द्र जैवलिया, भागचंद चौधरी, बालकिशन उरियत आदि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
*विवेक कडवा*
जिला प्रवक्ता
अजमेर जिला देहात कांग्रेस सेवा दल
9610786923