काजीपुरा की भैरव घाटी को पर्यटन एवं पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा – राठौड

अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि फाई सागर रोड स्थित काजीपुरा गांव में अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित भैरव घाटी को नेचर टूरिज्म एवं पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने आज प्रशासनिक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों के साथ भैरव घाटी का मौका मुआयना किया !
उन्होंने बताया कि भैरव घाटी पर लगभग सवा सौ साल पुराना गंगा भैरव मंदिर हैं जहां पर दीपावली पर देश विदेश से श्रद्धालु आते हैं। भैरव घाटी पर पृथ्वीराज चौहान के शासन काल के घुड़साल, किले की दीवार दरवाजे एवं बावडिया सहित पुरातत्व एवं ऐतिहासिक महत्व की कई स्मृतियां एवं स्मारक है! काजीपुरा से गंगा भैरव मंदिर तक पहाड़ी की चोटी तक तत्कालीन सांसद श्री सचिन पायलट ने सीसी रोड बनवाइ थी ।
उन्होंने बताया कि भैरव घाटी पर प्राकृतिक खूबसूरती का बेहतर नजारा देखने को मिलता है पहाड़ी पर सनसेट पॉइंट एवं सेल्फी प्वाइंट बने हुए हैं।
निगम अध्यक्ष राठौड़ का मौका मुआयना करते समय काजीपुरा ग्राम वासियों ने बताया कि भैरव घाटी रहस्य रोमांच से भी भरपूर है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भोज बगड़ावत को अकूत संपदा खजाना इन्हीं पहाड़ियों से मिली था !
भैरव मंदिर के उपासक भाग सिंह रावत ने निगम अध्यक्ष राठौड़ को बताया कि गंगा भैरव मंदिर से पृथ्वीराज चौहान के किले तक वन विभाग पुरातत्व विभाग पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के समन्वय से मनरेगा में मात्र पगडंडी बनाने से ही है एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकता है एवं अजमेर वासियों को एक नए पिकनिक स्पॉट की सौगात मिल सकती हैं। भैरव पहाड़ी काजीपुरा में मनरेगा से सड़क के दोनों ओर की पटरियों की सफाई, बबूल की कटाई,चेक डैम का निर्माण एवं गंगा भैरव मंदिर से पृथ्वीराज चौहान के घुडसाल तक पगडंडी का निर्माण करवाने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में हाथी खेड़ा में वन विभाग क्षेत्र में बने बालाजी के मंदिर पर मनरेगा में कार्य कर विकसित किया था। काजीपुरा ग्राम वासियों ने निगम अध्यक्ष राठौड़ से वन विभाग पुरातत्व विभाग पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन एक टीम बनाकर मौका मुआयना कर इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आग्रह किया ! मंदिर परिसर में पुजारी भाग सिंह रावत में निगम अध्यक्ष राठौड़ एवं अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया।
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने काजीपुरा में जवाहर फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे क्लीन अजमेर ग्रीन अजमेर कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर काजीपुरा में 50 फलदार एवं छायादार बड़े वृक्ष मय ट्री गार्ड लगाए गए।
इस अवसर पर निगम अध्यक्ष राठौड़ के साथ ब्लॉक विकास अधिकारी विजय सिंह चौहान सहायक अभियंता रविंद्र जोधावत उप पुलिस अधीक्षक सुनील सिहाग अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल विजय नागोरा अजय तेंगौर पार्षद हेमंत जोधा देवकिशन दायमा गुल मोहम्मद सम्राट उटडा सर्वेश पारीक .सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
निगम अध्यक्ष राठौड़ के अजमेर पहुंचने पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अब्दुल फरहान राजकीय विधि महाविद्यालय के छात्र संघ के अध्यक्ष दिनेश रियाड राजकीय गर्ल्स कॉलेज की अध्यक्ष अंजलि मीणा उपाध्यक्ष साक्षी भट्ट छात्र नेता दिव्या राठौड़ कोमल पेपड़ी पार्षद कपिल सारस्वत सैयद फेसल आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

error: Content is protected !!