केकडी 8 सितम्बर(पवन राठी) / गुर्जर आरक्षण आंदोलन के मुखिया रहे स्व. कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थि कलश यात्रा के केकडी आगमन पर लोगो ने जोश खरोश से उनको पुष्पांजलि देकर श्रद्धानजलि अर्पित की। जगह जगह उनके अस्थि कलश पर लोगो ने माला व पुष्प चढा कर भावभीनी श्र्द्धां जली अर्पित की।स्व. बैंसला के चित्रों से सुसज्जित रथ मे उनका अस्थि कलश रखा गया था और सुनहरि बग्घी मे उनके पुत्र विजय बैंसला सवार थे जो लोगो का आभार व्यक्त करते हुए चल रहे थे साथ मे सेंकडो चो पहिया व दुपहिया वाहनो व पैदल ही चल रहे थे। अजमेर रोड स्थित तुलसी वाटिका से अस्थि कलश यात्रा प्रारम्भ हुई जो कृष्णं नगर् मे भाजपा नेता कृष्णानन्द तिवाडी, विनायक वाटिका के बाहर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ सत्यनारायण चौधरी जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक राव वीरभद्र सिंह, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक रोहित जांगिड़,ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री हनुमान धाकड़, शहर मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया,कमल सांखला,अर्जुन सिंह शक्तावत,ओबीसी मोर्चा महामंत्री बंटी माली, पार्षद कैलाश चौधरी, कालूराम चौधरी,दशरथ साहू, रोहन राठी, संजय बेनिवाल,सुरेश सेंन, जिला परिषद सदस्य सीताराम कुमावत पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराज व रामस्वरूप गुर्जर जगदीशपुरा के पास भाजपा नेता मिथिलेश गौतम, देववृत् सिंह, ज्ञानेश्वर् व्यास राधे पटेल, कन्हैया लाल ने पुष्पांजलि दी, अमित होटल के पास किशन गोपाल परेवा,मोड सिंह राणावत ,सतीश मालू, जितेंद्र बॉयत,रांमधन माली, नवल दाधीच, सोनू सम्राट, जुगल आछेरा नदीम अख्तर, ओम प्रकाश यादव सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुष्पांजलि अर्पित की, वही नगर पालिका के पास नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू सहवरण सदस्य रतन पंवार, राधेश्याम गोपलान, निर्मल चौधरी, मूल चन्द कोली सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की, व कई समाजो v संगठनो के द्वारा भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए।
इससे पूर्व तुलसी वाटिका में गुर्जर पंच पटेलों की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विजय बैंसला ने कहा कि कर्नल साहब ने जो संघर्ष किया आप उस संघर्ष के वास्ते साथ चलते हुए समाज को आगे बढ़ाने का आज सभी संकल्प लें यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी, श्रद्धांजलि सभा को श्रद्धांजलि सभा में पूर्व प्रधान छोटूराम गुजराल, रामकिशन गुर्जर तू जूनिया सरपंच इंद्र नारायण गुर्जर, कोटा सरपंच गोविंद भड़क, मदन गुजर व चेतन धाभाई ने भी सम्बोधित करते हुए श्र्द्धांजली दी। सभा मे मुकेश गुर्जर, हेमराज गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, सरपंच सुकखलाल, सांवर लाल खटाना रामपाली, बद्री गुर्जर लसाडिया, गोपाल गुर्जर गोपालपुरा, सरपंच रामधन गुर्जर, छितर मल गुर्जर, हेमराज गुर्जर, रामस्वरूप गुर्जर, दीपक गुर्जर गुमान गुर्जर, भेरू लाल गुर्जर सरसड़ी सहित सैकड़ों गुर्जर सरदार व युवा उपस्थित रहे। अस्थि विसर्जन यात्रा कल सोनिया से केकरी पहुंची यहां विश्राम करने के पश्चात आज सावर जहाजपुर होते हुए आसींद पहुंचेगी।