श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवा महिला संभाग अजमेर द्वारा वैशाली नगर शांतिपुरा निवासी सुरजदेवी,
मनोज कुमार,प्रियंका गोधा एवम विनिति अंकुर जैन के सहयोग से लंपी स्कीन रोग से पीड़ित एवम उपचार के पश्चात कोरेनटाइन गोवंश के लिए आठ सौ किलो हरा चारा समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी के नेतृत्व में भिजवाया गया
कार्यक्रम संयोजक श्री दिगंबर जैन महासमिति अजमेर के अध्यक्ष अतुल पाटनी ने बताया कि विगत पंद्रह दिन से ही लगातार पंचशील नगर स्थित जिला प्रशासन द्वारा अस्थाई रूप से बनाए गए आइसोलेशन सेंटर पर जरूरत के हिसाब से हराचारा,दलिया, चापड़,गुड आदि की सेवा भिजवाई जा रही है जीवदया के अंतर्गत इस कार्य को समिति सदस्य,समाजसेवियों एवम भामाशाहों के सहयोग से जारी रखा जाएगा