जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा का भोडवाल माजरी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

75 वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी सन्त समागम के अवसर पर दिनांक 05.11.22 से 25.11.22 तक यात्रियों की सुविधा हेतु जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा का भोडवाल माजरी स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 04.11.22 से 25.11.22 तक जम्मूतवी से रवाना होगी वह रेलसेवा भोडवाल माजरी स्टेशन पर 02.23 बजे आगमन एवं 02.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 05.11.22 से 25.11.22 तक अजमेर से रवाना होगी वह रेलसेवा भोडवाल माजरी स्टेशन पर 22.59 बजे आगमन कर 23.01 बजे प्रस्थान करेगी।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर

error: Content is protected !!