अजमेर 12 सितम्बर ( ) गौमाताओं में तेजी से फैल रही लम्पी वायरस महामारी से बचाव के लिये औषधि युक्त लड्डू खिलाने व अन्य उपचार के लिये अग्रवाल समाज अजमेर व श्री सीता गौशाला पहाड़गंज अजमेर की अपील पर अजमेर की कई सामाजिक संस्था, गौभक्त, भामाशाह व समाजसेवी आगे आये हैं इसी क्रम में विवेक विचार मंच, वैशालीनगर अजमेर जो 14 प्रबुद्ध वरिष्ठ जनों का समूह है जिसमें अनिल अग्रवाल, नरेंद्र मंगल, आर एस अग्रवाल, उमेश चंद गुप्ता, दिनेश चन्द तायल, रमेशचंद अग्रवाल, हनुमान दयाल बन्सल, हर्षवर्धन जैन, डी पी माथुर, तिलक राज फ़ागना, डॉ. भरत छबलानी, श्री मंगलचन्द जी मित्तल, श्री अशोक गुप्ता व अटल जी शामिल हैं। इस समूह ने श्री सीता गौशाला, पहाड़गंज अजमेर में लम्पी रोग पीड़ित गौमाताओं के उपचार लिये (पाँच हजार पाँच सौ) 5500/- रुपये भेंट कर गौमाता की सेवा की है।
अग्रवाल समाज अजमेर व श्री सीता गौशाला, पहाड़गंज अजमेर की और से विवेक विचार मंच, वैशाली नगर, अजमेर के सदस्यों तथा उनके परिवारजनों का बहुत बहुत आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया है।
श्री सीता गौशाला, पहाड़गंज अजमेर व अग्रवाल समाज अजमेर की और से सभी गौभक्तों व समाजसेवी महानुभावों से आग्रह है कि गौमाताओं में फैल रही लम्पी बीमारी से गौमाताओं को बचाने के लिये आयुर्वेदिक लड्डू व दवाओं हेतु अधिक से अधिक धनराशि गौशाला में जमा करा कर या हल्दी, अजवाइन, काली मिर्च, दानामैथी, आंवला पाउडर, देशी घी, काली जीरी, बाजरा एवं गुड़ आदि खाद्य सामग्री भेंटकर पुण्य लाभ कमाऐं।
शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद
अध्यक्ष, अग्रवाल समाज अजमेर
9414280962