प्रदर्शनी, राज्यों के खान-पान व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सुज्जित होगा मोदी पारिवारिक उत्सव
अजमेर. 20 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रियशील हाड़ा के नेतृत्व में सेवा पखवाड़े के तहत मोदी पारिवारिक उत्सव का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय भुणाबाय जयपुर रोड, पर विभिन्न प्रांतों की खान-पान की स्टॉले, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिता, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फौर लोकल पर स्टॉले, दिनांक 24 सितम्बर 2022 को सायं 05 बजे महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ, बुद्वीजीवी प्रकोष्ठ, विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ, प्रवासी प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। उत्सव को प्रभावशाली बनाने के लिए स्वामी कॉम्पलेक्स पर कार्य विभाजन बैठक का आयोजन किया गया।
प्रभारी कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि विभिन्न राज्यों के सुप्रसिद्व, खान-पान, व्यंजन की स्टॉलों की बुकिंग के लिए संयोजक उमेश गर्ग, रेणू यादव, विभिन्न प्रांतों की संस्कृति को समावेश करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम व बच्चों की पारम्पारिक वेश-भूषा प्रतियोगिता के लिए संयोजक भारती श्रीवास्तव, श्वेता शर्मा, शम्भू शर्मा व लक्ष्मी यादव से सम्पर्क कर कार्यक्रम में प्रस्तुति दे सकते है। वोकल फॉर लोकल व आत्मनिर्भर भारत की स्टॉल संयोजक संतोष पारीक, सुमन साहू, फूड कूपन संयोजक शेलेन्द्र सिंह परमार व घनश्याम सिंह, प्रश्नोत्तरी संयोजक सुरेश गोयल व रामस्वरूप कुड़ी, साज-सज्जा संयोजक दुर्गाप्रसाद शर्मा व शफीक खान, स्वागत सत्कार समिति में मिलिन तंवर, दर्शन लहरी, राधिका सोनी, सुनिता चौहान, राजश्री कुमावत, सुन्दर मटाई, सरिता शेखावत, मृदुला व्यास प्रचार -प्रसार के लिए सोशल मिडिया अनिल आसनानी को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यक्रम प्रभारी घीसू गढवाल मोदी परिवारिक उत्सव में भाजपा विचार धारा परिवार के साथ मेले के आयोजन विषय में बताया कि एक भारत और श्रेष्ठ भारत के संदेश को जन मानस तक पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रांतों को प्रदर्शित करती हुए खान पान की स्टोले व विभिन्न प्रांतों के लोक गीत व लोक नृत्य की प्रस्तुति के अतिरिक्त विभिन्न मनोरंजन खेल व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रभारी प्रभा शर्मा ने इस अवसर पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं जीवन शैली, पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में मोदी जी के विकास यात्रा को प्रदर्शित करते हुए देश की जनता के लिए लाभकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने इस अवसर पर महिला मोर्चा और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को जोड़ते हुए राजस्थान सहित सभी प्रांतों के संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी व बताया कि जिला, मण्डल, शक्ति केन्द्र, बुथ स्तर तक के पुराने व नए सभी कार्यक्रर्ताओं, जनप्रतिनिधि इस उत्सव में परिवार सहित शामिल होंगे।
इस अवसर पर सम्बन्धित मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कंवल प्रकाश किशनानी
9829070059
