दिनांक 7 अक्टूबर 2022 अजमेर, राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्वारा सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के सौजन्य से विशेष योग्यजन दिवस व समाज कल्याण सप्ताह के समापन के उपलक्ष्य मे ﮴साथ खेलें﮴ समावेशी खेलांे का आयोजन किया गया। खेलांे का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री रामपाल जाट, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता, श्री सम्पत सिंह जोधा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर, प्रफुल्लचन्द चौबिसा उपनिदेशक सा.न्या.अ.विभाग अजमेर, संजय सावंलानी सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग, अभिषेक गुप्ता सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग, इन्दजीत परीविक्षा अधिकारी संतकुमार सिंह प्रधानाध्यापक, बधिर विद्यालय, अजमेर, अनुराग सक्सेना संयुक्त निदेशक, तरूण शर्मा अति. निदेशक, डॉ.भगवान सहाय शर्मा, उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति उपनिदेशक आदि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उपनिदेशक डॉ. सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण सप्ताह कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले दिव्यांग बच्चों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज सेवी संस्थाओ को समाज कल्याण विभाग अजमेर द्वारा प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया।
मीनू स्कूल चाचियावास में विशेष योग्यजन दिवस के उपलक्ष्य पर आओ साथ खेलंे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 50 मी.दौड व सॉफ्ट बॉल थ्रो ओर एस.बी.टी मे प्रथम द्वितीय स्थान तृतीय स्थान पर आने वाले दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांग बच्चों के संग कोच के रूप में कार्य कर रहे मंजूला कंवर ,राजेश खीची ,संदीप राठौड, नेहा कंवर, सन्नी कान्हेकर, बरखा गहलोत, देवा राम गुर्जर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 200 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति द्वारा किया गया । लक्ष्मण सिंह चौहान विक्रम बोयत, ईश्वर शर्मा आदि ने सहयोग किया।
(राकेश कुमार कौशिक)
निदेशक
मो. 9829945446