अग्रवाल महिला समिति की मीटिंग में इस बार सुंदरकांड का आयोजन किया गया समिति की अध्यक्ष पूर्वी अग्रवाल ने बताया कि महिला समिति की मासिक मीटिंग का आयोजन सुंदर काण्ड पाठ के साथ किया गया।
जहां सभी महिला सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर भगवान राम के वनवास और हनुमान जी के सीना चीर कर भगवान का रूप दिखाने और राम दरबार के प्रसंगों का नाट्य मंचन किया गया
समिति की सदस्य लेखा गर्ग ने भगवान राम ,शालिनी गर्ग ने माता सीता , मनु अग्रवाल ने लक्ष्मण जी और नीलम अग्रवाल ने हनुमान जी का रूप धारण किया।
अध्यक्ष पूर्वी अग्रवाल ने बताया की इस अवसर दीपा सिंघल,सरिता पालीवाल, अरुणा गर्ग, प्रिय बंसल, मंजू बिंदल द्वारा मनमोहक रंगोली बनाई गई और अनुपमा अग्रवाल, वर्षा फतेहपुरिया,सोना गर्ग, अरुणा जिंदल, तरुण अग्रवाल ने नाट्य मंचन में सहयोग किया इस अवसर पर समिति की संरक्षक प्रतिभा चौधरी, मनोहर अग्रवाल, सुषमा गर्ग सहित एक्जीक्यूटिव टीम का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।