केकड़ी -21नवंबर(पवन राठी)
केकड़ी मंडी रोड बजाज सत्संग भवन के बाहर नाला नहर के रूप में बन चुका है। गंदगी का आलम यह है कि महीनों तक सफाई नहीं होती है। सफाई कर्मी आते हैं फिर भी सफाई नहीं होती है आखिर क्या कारण है जिससे सफाई कर्मियों के आने के बावजूद भी सफाई नहीं हो पाती। मोहल्ले वासी गंदगी के पड़े रहने से काफी परेशान है और बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसका जिम्मेदार कौन होगा. ना तो नाले को पुनः बनाया जा रहा है और ना ही उसकी सफाई समय पर की जा रही है। पानी की निकासी का भी आगे कोई मार्ग सुयोजित नहीं है। जिससे पानी नाले में पड़ा पड़ा सूख जाता है और बदबू मारता है। इसी वजह से सारी गंदगी भी वहां पर पानी में पड़ी पड़ी कुछ दिनों में बदबू मारने लगती है। अब देखना यह है कि नाले की मरम्मत की जाती है या नहीं और नाले की सफाई समय पर होती है या नहीं। मोहल्ले वासियों ने यह भी कहा कि आखिर नाले की सफाई कब होगी और कब इसका निर्माण किया जाएगा। इसका जिम्मेदार कौन होगा और कौन नाले को सही करवाएगा । जिससे नाले में पानी की निकासी सही तरह से हो सके । आखिर प्रशासन कब सुध लेगी। बाजार से मंडी जाने का यही एक रास्ता भी है जिससे पूरा ट्रैफिक इसी मार्ग पर रहता है लेकिन फिर भी इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं।