केकड़ी 16 जनवरी(पवन राठी)
वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद सरस्वती विद्यालय की टीम में केकड़ी व सावर । के 3 खिलाड़ियों का चयन होने से परिजन व क्षेत्र वासियों में खुशी व्याप्त हुई।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय के छात्र चंदन साहू रवि जेतवाल मणिराम प्रजापत एमडीएसयू टीम में सलेक्शन हुआ है।ग्वालियर के आईटीएम यूनिवर्सिटी की मेजबानी में 20 जनवरी से वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा 6 दिवसीय इस प्रतियोगिता में केकड़ी विधान सभा के सावर कस्बे के तीन खिलाड़ी एमडीएसयू टीम की तरफ से विश्वविद्यालय में मेजबानी करेंगे खिलाड़ियों का टीम मेंचयन होने पर महाविद्यालय प्रशासन परिजनो व क्षेत्र वासियों में खुशी जताई है।