केकड़ी उपखंड कार्यालय में मंगलवार को रहेगा कार्य स्थगित

केकड़ी 30 जनवरी (पवन राठी)राजस्व कर्मचारी संघ एवम विभागीय समिति राजस्व मंडल द्वारा राजस्व न्यायालयों में सुधार सहित अन्य मांगों के समर्थन में मंगलवार 31 जनवरी 2023 को जयपुर में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है उसके समर्थन में बार एसोसिएशन केकड़ी द्वारा भी उक्त आंदोलन को समर्थन देते हुए 31 जनवरी 2023 को केकड़ी उपखंड कार्यालय में कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया है।
बार अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि केकड़ी बार से भी कल की विशाल रैली हेतु समर्थन मांगा गया था उसी कड़ी में कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।

error: Content is protected !!