महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने की पुष्पांजलि

अजमेर! सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेसियों ने गांधी भवन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की! इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल ने कहां कि बापू ने कहा था कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है। उनके संदेश में सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह की भावनाएं छिपी हुई हैं। देश को एक एवं अखंड रखने के लिए आवश्यक है कि हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करें और उनके बताए मार्ग पर चलें।
इस अवसर पर अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी राजस्थान 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के सदस्य डॉ संजय पुरोहित अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष मामराज सेन डॉ जी एस बुंदेला डाँ मयंक सुभम डॉ सतीश शर्मा सहित कई कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पान्जली अर्पित की !

error: Content is protected !!