पात्रता जांच के बाद 86 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु सफल घोषित
अजमेर, 31 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सांख्यिकी अधिकारी संवीक्षा परीक्षा-2021 के तहत पात्रता जांच के बाद 86 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की तिथि के संबंध में अभ्यर्थियों को यथासमय सूचित कर दिया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) में सांख्यिकी अधिकारी के पदों के लिए संवीक्षा परीक्षा का आयोजन दिनांक 18 दिसम्बर 2021 को किया गया था। संवीक्षा परीक्षा के फलस्वरूप पात्रता की जांच के लिए दिनांक 1 जून 2022 को अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की गई थी।