पुलिस की जप्ती से बजरी माफियाओं में हड़कंप
==================================
केकड़ी 1 मार्च (पवन राठी)केकड़ी सदर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन कर रहे तीन ट्रेक्टर बुधवार को जप्त किये।पुलिस की इस कार्यवाही से बजरी माफ़ियाओ में हड़कंप मच गया ।
सदर थाना के हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह सावर रोड पर मय जाप्ता गश्त कर रहे थे।पुलिस वाहन को देखकर बजरी से भरे तीन ट्रेक्टर चालको ने अपने वाहन कोहड़ा गांव की और दौड़ा दिए पुलिस ने पीछा कर तीनो ट्रैक्टरो को रुकवा आवश्यक कागजातो की मांग की।तीनों ट्रैक्टरों के चालक पुलिस को वांछित दस्तावेज उपलब्ध नही करवा पाए जिस पर तीनों ट्रैक्टरों को केकड़ी सदर थाने लाकर खड़ा करवा दिया और खनन विभाग को सूचित किया।
सूचना पर खनन विभाग की टीम ने सदर थाने पंहुच कर तीनो ट्रैक्टरों के मालिकों पर जुर्माना अधिरोपित किया