251 बच्चों को रंग बिरंगे नये वस्त्र पहना कर अनूठे ढंग से मनाएंगे होली का त्योहार

लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल द्वारा निर्देशित प्रांतीय प्रमुख कार्यक्रम आओ गांव चले सेवा करे एवम आवश्यकता अनुरूप सेवा के अंतर्गत
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल एवम लायन मधु अतुल पाटनी के सौजन्य से उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र भिंडर तहसील के भटेवर गांव में रहने वाले जरूरतमंद परिवार के 251 बच्चो को रंग बिरंगे नए वस्त्र के साथ खाद्यसामग्री एवम टॉफी आदि का वितरण विश्व महिला दिवस एवम पवित्र त्योहार होली पर्व के अवसर पर आगामी 8 मार्च 2023 को प्रातः7 बजे वितरण किए जाएंगे
क्लब अध्यक्ष लायन घेवर चंद नाहर ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में क्लब के पूर्व सदस्य घनश्याम सोनी रेखा सोनी के माध्यम से एवम स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मेघराज सोनी अध्यक्ष ग्रामीण क्षेत्र उदयपुर के मुख्य आथित्य में प्रदान की जाएगी

error: Content is protected !!