केकड़ी 9 मार्च (पवन राठी) नव संवत्सर महोत्सव समिति केकड़ी द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर आगामी 22 मार्च, बुधवार को सर्व हिन्दू समाज के सहयोग से नववर्ष धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
समिति अध्यक्ष बंसीलाल जांगिड़ ने बताया कि
इस अवसर पर सायं ठीक 5 बजे पटेल मैदान से केकड़ी नगर में रहने वाले सभी समाज की झांकियां शोभायात्रा के रूप में प्रारम्भ होते हुए अजमेरी गेट, घंटाघर, खिड़की गेट, चारभुजा मन्दिर, सूरजपोल गेट, भैरू गेट, सरसडी गेट, बस स्टैण्ड होते हुए पुनः पटेल मैदान पहुंचेगी, जहां पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा तथा मंचासीन संत समाज का आशीर्वचन व भारत माता की आरती का आयोजन होगा। शोभायात्रा में झांकियों के साथ बैण्ड, घोड़ियां व बग्घी तथा कीर्तन करती हुई भजन मण्डलियां होगी।
कार्यक्रम संयोजक बिरदी चंद वैष्णव ने बताया कि
शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह विभिन्न समाज व मौहल्लेवासियों तथा संगठनों द्वारा जल व्यवस्था व पुष्प वर्षा हो, समिति द्वारा ऐसी व्यवस्था की जाएगी। इस हेतु समिति द्वारा विभिन्न समाज व संगठन तथा समितियों के अध्यक्षों से सम्पर्क किया जा रहा है।