अजमेर 10 मार्च ( ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल, अजमेर की मार्च माह की मासिक बैठक व होली स्नेह मिलन समारोह 11 मार्च शनिवार को दोपहर 4:00 बजे से प्रसिद्ध समाजसेवी श्री हनुमान दयाल बंसल (अध्यक्ष बंसल भगवानदास बसंती देवी सोसायटी रजि. अजमेर) के मुख्य आतिथ्य व संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में जनकपुरी, गंज अजमेर में आयोजित किया जायेगा l
संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर संस्था सदस्यों द्वारा भजन, हास्य व्यंग्य, होली फाग गीत आदि की प्रस्तुतियां दी जायेगी तथा जिन सदस्यों का इस माह जन्मदिन आता है उनका अभिनंदन भी किया जायेगा। कार्यक्रम का समापन संस्था सदस्यों के स्नेह भोज के साथ होगा।
शैलेंद्र अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल ने संस्था सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे होली स्नेह मिलन के हिसाब से प्रस्तुति देने हेतु तैयारी करके आऐं तथा समय पर पधारकर कार्यक्रमों को सफल बनाऐं l