दो दिवसीय राजस्थान मेगा जॉब फेयर की भव्य शुरुआत

आज दिनांक 20 अपै्रल 2023 – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुुसार 20 और 21 अप्रैल को अजमेर के चंद्रवरदाई स्टेडियम में राजस्थान मेगा जॉब फेयर की शुरुआत आज हुई। इस मेगा जॉब फेयर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इस मौके पर अजमेर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सुश्री द्रोपदी कोली ने जाकर कार्यक्रम स्थल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साथ ही इस मेगा जॉब फेयर में शामिल हुऐ युवाओं से संवाद कर कैंप में मिले लाभ और कैंप की महत्ता की जानकारी ली तत्पष्चात् सुश्री द्रौपदी कोली ने विभिन्न कंपनियों के काउंटर पर जा कर उनसे संवाद कर उनके द्वारा दी जाने वाली जॉब को विस्तृत से जाना और समझा।
यह जानकारी देते हुए द्रोपदी कोली ने बताया कि अजमेर स्थित चंद्रवरदायी नगर में संभागीय स्तर पर आयोजित दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर में नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे युवक-युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों से आई हुई कंपनियों में मौके पर ही चयन किया गया। चयन होने के बाद चयनित युवक युवतियों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान दिखी।
आज पहले ही दिन सेक्टर -21 की 60 से अधिक कंपनियों में युवक युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार चयनित किया। आज के डिजिटल युग में अधिकतर युवाओं ने क्यू.आर.कोड और लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण पहले ही करा लिया था और जिनका नहीं हो पाया उनके लिए मेला स्थल पर ही पंजीकरण काउंटर में पंजीकरण की व्यस्था की गई थी।
इसी क्रम में कल दिनांक 21 अपै्रल शुक्रवार को इस मेगा जॉब फेयर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के पहंुचने का भी कार्यक्रम है।
अजमेर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सुश्री द्रौपदी कोली ने सभी युवाओं से अपील की है कि अजमेर में आयोजित जॉब मेगा कैंप में आकर इस अवसर का लाभ उठाए और इसे सफल बनाए।

(द्रोपदी कोली)
नेता प्रतिपक्ष

error: Content is protected !!