अजमेर मीडिया फोरम अजमेर की स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण होने पर आरटीडीसी की होटल खादिम में केक काट कर स्थापना दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि वर्तमान में बाजारीकरण के दौर में जहां हर जगह अर्थ का बोलबाला है ,ऐसे समय में लघु समाचार पत्रों का साप्ताहिक, पाक्षिक प्रकाशन अपने आप में एक महत्वपूर्ण चुनौती है। उन्होंने कहा कि लघु समाचार पत्रों के पाठक भले ही कम हो, लेकिन इसकी लेकिन गुणवत्ता से इनकार नहीं किया जा सकता हैं। राठौड़ ने लघु समाचार पत्रों को भी सरकार से समयबद्ध विज्ञापन सहायता देने का भी आश्वासन दिया हैं। अनेक साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक समाचार पत्रों के किसी एक क्षेत्र विशेष में आमजन को विशेष जानकारी उपलब्ध कराने की भी राठौड़ ने सराहना की । उन्होंने उपस्थित पत्रकारों एवं समाचार पत्र के प्रकाशक एवं संपादकों को आश्वासन दिया कि डीपीआर के साथ जल्द ही एक बैठक करके यथोचित समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने मीडिया फोरम के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटा और अपने हाथों से उपस्थित पत्रकारों को खिलाया। राठौड ने पत्रकार विकास छाबडा की स्मारिका किषनगढ दर्पण का विमोचन भी किया।
इस मौके पर मीडिया फोरम के अध्यक्ष गिरधर तेजवानी ने कहा कि लघु समाचार पत्रकारों के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार सदैव सकारात्मक रही है, इसका इतिहास गवाह है। उन्होंने कहा कि अजमेर की पत्रकार कॉलोनी राजस्थान की पहली कॉलोनी विकसित हुई, जिसका श्रेय अशोक गहलोत सरकार को ही जाता है।
मीडिया फोरम की महासचिव डॉ श्रीमती रशिका महर्षि ने कहा कि अखबार छोटा बड़ा नहीं होता है। समाचार का प्रभाव संबंधित व्यक्ति के लिए समान होता है। साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक समाचार पत्रों में चिंतन का भाव व विचारों की गहराई होती है ।
मीडिया फोरम के उपाध्यक्ष विजय पाराशर ने कहा कि सभी अपने अपने क्षेत्र में विशेष योगदान के साथ कार्य करें लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के बीच सरकार का संबल जरूरी है।
इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल, षहर जिला कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव शिव बंसल, कांग्रेस नेता अजय कृष्ण तैनगोर, पार्शद नौरत गुर्जर, पार्शद हेमंत जोधा वरिश्ठ पत्रकार गजेन्द्र बोहरा, विजय पाराशर, सहर खान, सरवर सिद्दीकी, भूराचंद टिक्यानी, रामचंद्र वीजरानी, विनोद गौतम, सुभाष चंद्र, दिनेष गर्ग. विकास छाबडा, नारी बागानी आदि मौजूद रहे।