राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल व अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल ने जिला कलेक्टर अंशदीप से एलिवेटेड रोड की भुजाएं जो अभी तक शुरू नहीं हो पाईं हैं उन्हें यथाशीघ्र शुरू करवाया जाए जिससे बढ़ते ट्रैफिक के दवाब को नियंत्रित किया जा सके और अजमेर को और स्मार्ट बनाने में कामयाबी मिल सके। गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि वैवाहिक सीजन, पर्यटकों व जायरीनों का भारी संख्या में आवागमन चल रहा है ऐसे में बंद पड़ी भुजाओं को शुरू करने की आवश्यकता बताई है जिससे ट्रैफिक व्यवस्था में तो सुधार होगा ही और आमजन, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को भी आवागमन करने में काफी राहत मिलेगी। एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क पर अनावश्यक रखी हुई निर्माण सामग्री को भी वहां से हटा कर वाहन पार्किंग के लिए उक्त स्थान को सुविधायुक्त बनाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त मुख्य सड़क पर कई जगह हो रहे गड्ढों का पेवरीकरण कराने की भी मांग की है। मांग करने वालों में गंगवाल व अग्रवाल सहित प्रहलाद माथुर, शरद कपूर, मो. हनीफ अंसारी, शैलेश गर्ग, राजकुमार गर्ग, विजय पांड्या, संयम गंगवाल आदि हैं।
कमल गंगवाल
प्रदेश संयोजक, प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन
मो. 9829007484