विश्व अस्थमा दिवस 2023: जागरूकता बढ़ाने और देखभाल में सुधार के लिए एक अनुस्मारक

जयपुर, मई 2023: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, विश्वभर में अस्थमा से लगभग 33 करोड़ 90 लाख लोग प्रभावित हैं, अनुमान है कि 2025 तक यह संख्या बढ़कर 40 करोड़ हो जाएगी। इसके अलावा, अस्थमा हर साल लगभग 2 लाख 50 हजार मौतों का कारण बनता है। जो इसे एक महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य सरोकार/चिंता बनाता है।

अस्थमा की गंभीरता और बढ़ते मामलों के बीच, विश्व अस्थमा दिवस एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करता है, जो हर साल मई के पहले मंगलवार को अस्थमा और लोगों तथा समाज पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह दिन अस्थमा को लेकर जो मिथक और भ्रांतियां फैली हुई हैं उन्हें दूर करने और इस स्वास्थ्य समस्या के प्रति लोगों में समझ और जागरूकता में सुधार लाने का प्रतीक दिवस भी है।

विश्व अस्थमा दिवस 2023 की थीम – “सभी के लिए अस्थमा देखभाल”, अस्थमा की वैश्विक चिंताओं को संबोधित करता है और जिन देशों में अस्थमा के मामले सबसे ज्यादा सामने आते हैं उनमें प्रभावी अस्थमा प्रबंधन कार्यक्रमों के विकास और कार्यान्वयन को बढ़ावा देता है।

अस्थमा से संबंधित गलत धारणाओं पर अपने विचार साझा करते हुए, अस्थमा भवन, जयपुर के सीनियर कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. आशीष मालपानी कहते हैं, “अस्थमा के ट्रिगर्स के बारे में जागरूक होकर, अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति इन ट्रिगर्स के जोखिम से बचने या कम करने के लिए कदम उठा सकते हैं। उदाहरण के लिए, एलर्जिक अस्थमा वाले लोग एलर्जी की पहचान कर सकते हैं और उनसे बच सकते हैं जो उनके लक्षणों को ट्रिगर करते हैं, जैसे कि धूल के कण, पराग, या जानवरों की मृत त्वचा। इसी तरह, व्यायाम-प्रेरित अस्थमा वाले लोग निवारक उपाय कर सकते हैं, जैसे व्यायाम से पहले वार्म अप करना या ब्रोन्कोडायलेटर इनहेलर का इस्तेमाल करना।”

डॉ. मालपानी ने कहा, “इसके अलावा, स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर अस्थमा से पीड़ित लोगों को उनके ट्रिगर की पहचान करने और व्यक्तिगत देखभाल योजना विकसित करने में सहायता कर सकते हैं जो उन्हें इन ट्रिगर्स से बचने में सहायता करते हैं। ट्रिगर्स को प्रबंधित करके, अस्थमा से पीड़ित लोग अपने लक्षणों की आवृत्ति और गंभीरता को कम कर सकते हैं, अपने फेफड़ों के कार्यप्रणआली में सुधार कर सकते हैं और अपने जीवन की गुणवत्ता बढ़ा सकते हैं।”

अस्थमा के प्रबंधन में आदर्श रूप से इनहेल्ड कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के साथ नियमित उपचार शामिल होगा। हालांकि, वर्तमान में, भारत में अस्थमा के बढ़ते मामलों के कारण बीमारी और मृत्यु दर में वृद्धि हुई है, जो अस्थमा के उपचार के लिए शॉर्ट-एक्टिंग ब्रोन्कोडायलेटर्स (आमतौर पर “रिलीवर इनहेलर के आवश्यक इस्तेमाल के रूप में जाना जाता है”) के अधिक इस्तेमाल और नियमित रूप से दिन-प्रतिदिन सांस लेने वाले कॉर्टिकोस्टेरॉइड के कम इस्तेमाल के कारण होता है।

अस्थमा के लिए वैश्विक पहल आवश्यक रिलीवर दवाओं के इस्तेमाल को कम करके और अस्थमा के नियमित उपचार के लिए कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के साथ लंबे समय तक काम करने वाले ब्रोन्कोडायलेटर्स वाले सिंगल इनहेलर के इस्तेमाल की सिफारिश करके अस्थमा के बोझ को कम करने का प्रयास करना है।

लोगों को अस्थमा के ट्रिगर्स और उनसे कैसे बचा जाए के बारे में शिक्षित करना, जैसे कि धूम्रपान और पर्यावरण प्रदूषकों के संपर्क में से आने से बचना भी महत्वपूर्ण है। और यह जानने के लिए, विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लेने की आवश्यकता है, जो हेल्दी लंग्स पोर्टल (www.thehealthylungs.com) पर उपलब्ध है – फेफड़ों से संबंधित बीमारियों पर जानकारियों का एक विश्वसनीय मंच। पोर्टल जागरूकता बढ़ाने, मिथकों को दूर करने, ज्ञान में सुधार करने और मरीजों को उपचार कराने के लिए प्रेरित करने के लिए समर्पित है।

डॉ मालपानी ने आगे बताया, “यह समझना बहुत महत्वपूर्ण है कि अस्थमा एक प्रबंधनीय स्थिति है, और अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति उचित शिक्षा, जागरूकता, डॉक्टर द्वारा दिए सुझावों के पालन और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच के साथ स्वस्थ, सार्थक जीवन जी सकते हैं। अस्थमा के बारे में जागरूकता बढ़ाना समय की मांग है।”

error: Content is protected !!