ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर

शुक्रवार को भी मिलेगी जन-जन को राहत

अजमेर, 25 जून। आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान और विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करने के लिए शुक्रवार 26 जून को भी ग्रामीण एवं शहरी शिविरों के माध्यम से राहत प्रदान की जाएगी।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अभियान के तहत 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार से शुक्रवार तक ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 26 जून को उपखण्ड क्षेत्र किशनगढ़ की रलावतानसीराबाद की लोहरवाडा एवं पुष्कर की कडैल ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार नगरीय निकायों में शहरी सेवा शिविरों का आयोजन वार्डवार किया जाएगा।

सफलता की कहानी-1

शिविर में मकान का पट्टा प्राप्त हुआ

जन योजना अभियान ग्रामीण सेवा शिविर के अन्तर्गत राजस्थान सरकार द्वारा भारत निर्माण राजीव गाँधी सेवा केन्द्रग्राम पंचायतकालानाडाअरांई में ग्रामीण सेवा शिविर कैम्प का आयोजन किया गया।

प्रार्थी श्रीमती स्यानी देवी पत्नी हरदीनमंजू पत्नी रामरतन जांगिडभागचंद पुत्र श्री किशन बैरवा ने शिविर प्रभारी को बताया हैं कि अपने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया था। प्रार्थी ने यह भी अवगत करवाया हैं कि सभी के पास पट्टे उपलब्ध नहीं थे। जिस पर मकान के ऋण लेने एवं भारी समस्या का सामना करना पड़ा था। प्रार्थी के पास भू-स्वामित्व सम्बन्धि दस्तावेज नहीं थें। अतः प्रार्थी को जन योजना अभियान ग्रामीण सेवा शिविर कैम्प में पट्टे वितरण करवाकर राहत प्रदान की गई। जिससे प्रार्थी ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्माशिविर प्रभारी एवं पंचायतीराज विभाग की टीम को धन्यवाद प्रदान किया।

सफलता की कहानी-2

ग्रामीण सेवा शिविर में आवासीय पट्टा प्राप्त कर साकार हुआ अपना घर का सपना

ग्राम खवासतहसील केकड़ी निवासी श्री दुर्गाशंकर पुत्र श्री रामरतन खारोल का वर्षों पुराना सपना ग्रामीण सेवा शिविर में पूरा हुआ। जब उन्हें आवासीय भूमि का पट्टा प्रदान किया गया। श्री दुर्गाशंकर लंबे समय से अपने परिवार के साथ निवास कर रहे थेलेकिन भूमि का वैधानिक स्वामित्व नहीं होने के कारण उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत किया।

शिविर में राजस्व एवं पंचायत विभाग द्वारा प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा उन्हें आवासीय भूमि का पट्टा जारी किया गया। पट्टा प्राप्त होने पर श्री दुर्गाशंकर एवं उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने घर और भविष्य की सुरक्षा का विश्वास मिला है। श्री दुर्गाशंकर ने बताया कि आवासीय पट्टा मिलने से न केवल उनकी भूमि पर कानूनी स्वामित्व सुनिश्चित हुआ हैबल्कि भविष्य में विभिन्न आवास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।

सफलता की कहानी-3

लाल चन्द को अपने घर का मालिकाना हक प्राप्त हुआ

राज्य की संवदेनशीलपारदर्शी और जवाबदेह सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण की विभिन्न योजनाओंफ्लेगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए इस पंचायत समिति सावर की ग्राम पंचायत कुशायतासावर में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर में ग्राम पंचायत कुशायता के ग्राम कुशायता निवासी लाल चन्द को शिविर प्रभारी चन्द्रशेखर भण्डारीअतिद्ग जिला कलक्टर महोदय केकडी द्वारा पट्टा प्रदान किया गया। शिविर के दौरान लाल चन्द को पट्टा प्रदान किया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लाल चन्द ने राजस्थान सरकार व प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि मैं पट्टे हेतु कई दिनों से परेशान थीपट्टा प्राप्त होने से मुझे अपने घर का मालिकाना हक प्राप्त हो गया है व लम्बे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का भी निस्तारण हो सकेगा।

लाल चन्द ने पुनः सरकार द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर की प्रशंसा की और सभी को धन्यवाद् ज्ञापित किया।

सफलता की कहानी-4

आपसी सहमती से राजस्व वाद का निपटारा मौके पर हुआ बंटवारा

 ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत गगवानातहसील व जिला अजमेर में आयोजित कैम्प में ग्राम गगवाना की वर्तमान जमाबंदी के खाता संख्या 522 के सहखातेदार श्री अब्दुल हकीम पुत्र नसीब खां व शकुन्तला देवी पत्नी सत्यनारायण नागर जाति छीपा निवासी ग्राम गगवना ने शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर उक्त खाते में अंकित खसरा नम्बर 1209 का आपसी सहमति से बंटवारा हिस्से अनुसार करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कैम्प प्रभारी ने शिविर स्थल पर ही प्रार्थीगणों का प्रार्थना पत्र स्वीकार कर भूअनि गगवाना एवं पटवारी हल्का गगवाना को बंटवारा प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया।

भूअनि/ पटवारी ने मौके पर ही बंटवारा प्रस्ताव तैयार कर शिविर प्रभारी को प्रस्तुत किया जिसे शिविर प्रभारी ने मौके पर ही स्वीकृत कर ऑनलाईन दर्ज करने हेतु आदेशित किया गया।

सभी पक्षकारों ने मौके हुए खाता विभाजन आदेश पाकर अपनी खुशी का इजहार किया तथा कैम्प प्रभारी एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों को धन्यवाद अर्पित किया साथ ही इस तरह कैम्प लगाकर सभी आमजनों की समस्याओं का समाधान मौके पर किये जाने एवं राजस्व के काम के साथ-साथ अन्य विभागों के काम भी मौके पर सम्पादित किये जाने हेतु राज्य सरकार एंव यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की सराहना की।

सफलता की कहानी-5

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का मिला लाभ

जन योजना अभियान ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत कुम्हारियाभिनाय में ग्रामीण सेवा शिविर कैम्प का आयोजन किया गया।

दामोदर वैष्णव निवासी ग्राम पंचायत कुम्हारिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 कैम्प में गया। वहां पशुपालन विभाग के काउन्टर पर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा की जानकारी मिली। शिविर में प्रार्थी की समस्या शिविर प्रभारी श्रीमती जीतू कुल्हरी उपखण्डअधिकारी भिनाय के समक्ष रखी। शिविर प्रभारी द्वारा प्रार्थी को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत बीमा की जानकारी मिली। शिविर प्रभारी ने हाथो-हाथ ही पशु चिकित्सा अधिकारी श्रीमती नेहा पंवार के द्वारा आवश्यक कार्यवाही करवाकर मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत एक गाय की 39000 रूपये बीमा पॉलिसी से लाभान्वित किया गया। जिससे प्रार्थी और उसका परिवार बहुत खुश है। इसके लिए प्रार्थी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करता है और भविष्य में राज्य की सभी योजनाओं में भाग लेंगे। अन्य पशुपालकों को भी राजस्थान सरकार द्वारा प्रदान की जा रही मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की जानकारी देंगे।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!